यमुनोत्री धाम में SDRF ने दिया ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय

Subodh Bhatt
1 Min Read

SDRF Honesty

यमुनोत्री धाम। चारधाम यात्रा के अंतर्गत यमुनोत्री धाम में तैनात SDRF उत्तराखण्ड के जवानों ने अपनी सतर्कता, ईमानदारी एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स सकुशल वापस लौटाकर मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल प्रस्तुत की।

ड्यूटी के दौरान यमुनोत्री धाम घाट क्षेत्र में SDRF टीम को एक लावारिस पर्स प्राप्त हुआ, जिसमें नकदी के साथ महिला श्रद्धालु का आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पर्स में उपलब्ध जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। इस दौरान परिजन स्नान के दौरान पर्स खो जाने से काफी परेशान थे तथा उसकी तलाश कर रहे थे।

उचित सत्यापन एवं पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आरक्षी 589 महेंद्र सिंह, होमगार्ड आदित्य बर्त्वाल एवं होमगार्ड देवेंद्र सिंह द्वारा नकदी एवं दस्तावेजों सहित पर्स सुरक्षित रूप से संबंधित श्रद्धालु परिवार को सुपुर्द किया गया। अपनी खोई हुई अमानत सकुशल वापस मिलने पर श्रद्धालु परिवार ने SDRF टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *