3.83 करोड़ की लागत से हुआ चन्दर नगर नाले का कांयाकल्प

Subodh Bhatt
2 Min Read
Highlights
  • खजानदास ने अपना वादा पुरा कर विधानसभावासियों को दी बड़ी सौगात
  • सिचाई मंन्त्री के साथ किया नाले का लोकार्पण

ChanderNagarDrainRejuvenation

राजपुर रोड विधान सभा के वार्ड 20 में मुख्यमंन्त्री की घोषणा के अन्तर्गत चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भुमिगत किये गये चन्दर नगर नाले का सिचाई मंन्त्री सतपाल महाराज के साथ लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सिचाई मंन्त्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुये कहा कि आपका विधायक खजानदास जो वर्तमान सरकार मे हमारे सहयोगी भी है बहुत ही कर्मठ एंव जनप्रिय नेता है तथा सदैव हमे क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराते रहते है इसी का परिणाम है कि आज हम आपके क्षेत्र में 3.83 करोड़ की लागत के कार्य का लोकार्पण कर रहे है।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समाज कल्याण मंन्त्री श्री दास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश एंव क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर कार्य कर रही है तथा हमारे युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में तमाम जन कल्याणकारी योजनाये बनाकर प्रदेश क् चहुमुखी विकास कर रहे है।

मंन्त्री श्री दास ने कहा कि पूर्व निर्मित खुले नाले के कारण क्षेत्रवासियों को लगातार नाले में पानी भरने व गन्दगी से बिमारियों एंव संक्रमण का खतरा बना रहता था जिससे अब क्षेत्रवासियों को निजात तो मिलेगी ही इसके साथ-साथ भूमिगत किये गये नाले नाले के ऊपर आरसीसी बाक्स एव सम्पर्क मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के आवागमन की भी सुविधा मिली है जो चन्दर नगरवासियों के लिये किसी मील के पत्थर से कम साबित नही होगी।

इस पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, पार्षद रोहन चन्देल पूर्व पार्षद देवेंद्रपाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंन्त्री राहुल पंवार विमला थपलियाल भाजपा के अनेक वरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित तमाम उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *